छत्तीसगढ़

इस होली गालों पर चढ़ेगा गोबर के गुलाल का रंग, बाजार में बढ़ी मांग, जानें- क्यों है खास?

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

रायपुर. अब तक आपने फूलों से बने हर्बल गुलाल से होली खेली होगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार होली गोबर के बने गुलाल से खेली जाएगी. रायपुर के गौठान में गोबर और सूखे फूलों को मिलाकर हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है. राजधानी के गोकुल नगर स्थित गौठान में एक पहल सेवा समिति के द्वारा गोबर से गुलाल बनाने की कवायद की जा रही है. इतना ही नहीं इसमें शहर भर के मंदिरों और शादी समारोह के अलावा फूल बाजार से निकलने वाले वेस्ट फूलों को मिलाकर यहां बनने वाले गुलाल की खुशबू बढ़ाई जा रही है. इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है.

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

एक पहल संस्था के रितेश खांडे ने नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत उन्हें फूलों से अगरबत्ती बनाने का टास्क दिया गया था, लेकिन इससे एक कदम आगे बढ़कर उन्होंने होली त्यौहार के मद्देनजर गोबर से गुलाल बनाने की कवायद शुरू की. उन्होंने बताया कि गोबर से गुलाल बनाने के लिए पहले गोबर के कंडे तैयार किए जाते हैं और फिर मशीन से इसका पाउडर तैयार किया जाता है. मशीन के द्वारा ही अलग से सूखे फूलों का भी पाउडर तैयार करने के बाद इसमें कस्टर्ड पाउडर मिलाया जाता है और रंगो के लिए मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलाए जाने वाले रंग का इस्तेमाल गुलाल बनाने के लिए किया जाता है.

आर्डर का भरमार
यहां गुलाल का निर्माण कर रही कांति यादव ने बताया कि पहले उन्हें कोई आर्डर नहीं मिला था, लेकिन जैसे जैसे लोगों को जानकारी मिलती गई होली से ठीक पहले गुलाल बनाने के लिए ऑर्डर की भरमार है. अभी रायपुर नगर निगम और अन्य सरकारी दफ्तरों  से मिले आर्डर पर गुलाल तैयार किए गए हैं. गोबर से बने इस गुलाल की पैकिंग भी बेहद अनोखे ढंग से की जा रही है. संस्था द्वारा गुलाल के लिए जूट के छोटे-छोटे बैग बनाए गए हैं.

नगर निगम द्वारा की जा रही है फूलों की सप्लाई
एक पहल सेवा समिति द्वारा तैयार किए जा रहे गोबर के गुलाल में फूलों का पाउडर भी मिलाया जा रहा है. जिसमें संस्था की मदद के लिए नगर निगम द्वारा मंदिरों, विवाह समारोह और फूल बाजार से इकट्ठा किये गये वेस्ट फूलों की सप्लाई संस्था को की जा रही है. जिससे गोबर से बने गुलाल से फूलों की महक आती है. इसके बारे जो भी सुन रहा है, इसकी तारीफ कर रहा है.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button