पूंजीपथरा से मिलूपारा तक सीसी रोड के लिए विधायक चक्रधर सिंह ने मुख्यमंत्री से की मांग…!

1 Min Read

रायगढ़/ जिले के औद्योगिक ब्लॉक तमनार जहां आए दिन हैवी लोड गाड़ियों का आवागमन होता रहता है ,जिससे रोड भी खराब होती रहती हैं, इसका मरम्मत भी करवाया जाता है लेकिन बारिश के मौसम आते ही सड़क फिर उखड़ने लग जाती है।

खराब सड़क व बहुप्रतीक्षित मार्ग को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने मुख्यमंत्री से सीसी रोड की मांग की है, मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पूंजीपथरा चौक से मिलुपारा चौंक तक सड़क के लिए सर्वे भी किया जा चुका है जो कि करीबन 27 किलोमीटर है जिसकी खर्च 65 करोड रुपए की बताई जा रही है। क्षेत्रीय विधायक द्वारा अपने विधानसभा के सड़कों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं वहीं स्वीकृत कराकर सड़क बनवाई भी जा रहे है, हाल ही में लैलूंगा व तमनार को जोड़ने वाली सेतु हिंझर नाला में पुल भी स्वीकृत कराई गई है, जिसका कार्य काफी तेजी से चल रही है ,जो आने वाले कुछ माह में पूर्ण हो जाएगी साथ ही लैलूंगा ब्लाक व तमनार ब्लाक के मुख्य मार्ग सहित गांव कस्बे की सड़कों को भी स्वीकृति दिलाकर निर्माण कराया जा रहा हैं।

Share This Article
Leave a Comment