पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात किरंदुल को मिली 49 लाख की बड़ी सौगात
किरंदुल।= नगर के विकास को गति देने के उद्देश्य से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान किरंदुल नगर के बुनियादी ढांचे, जनसुविधाओं एवं लंबित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में सर्वसंपन्न मुक्ति धाम निर्माण को स्वीकृति मिली, जिसके लिए 49 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस योजना के पूर्ण होने से नगरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सुव्यवस्थित मुक्ति धाम उपलब्ध होगा।
💬 नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि यह स्वीकृति किरंदुल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। उन्होंने नगर के अन्य आवश्यक कार्यों—सड़क, नाली, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं—को भी प्राथमिकता से पूर्ण कराने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से किरंदुल में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।
यह मुलाकात किरंदुल के विकास के लिए एक बड़ा और सकारात्मक कदम साबित हो रही है।



