पूर्व सांसद एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत संजय गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

रायगढ़। भारत के पूर्व सांसद एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे संजय गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि संजय गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में युवाओं को देश और समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि संजय गांधी का व्यक्तित्व और कार्यशैली आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने कहा कि संजय गांधी ने युवाओं को सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि संजय गांधी के जीवन से युवाओं को जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और संगठन के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके विचारों को स्मरण करते हुए जनहित के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने संजय गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, प्रदेश कांग्रेस महासचिव आरती सिंह, संतोष राय, हरेराम तिवारी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया, जिला कांग्रेस महामंत्री दीपक मंडल, विकास ठेठवार, वसीम खान, संदीप अग्रवाल, विकास शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, कौशिक भौमिक, अजहर हुसैन, तारेन्द्र डनसेना, शारदा सिंह गहलोत, संतोष चौहान, वैभव चौबे, सोनू पुरोहित, आकाश समुन्द्रे, संतोष डीमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button