पेट्रोल डीजल की बढ़ती मंहगाई के विरुद्ध मोदी सरकार के ख़िलाफ़ संसद घेराव करने जशपुर युवा कांग्रेस दिल्ली कुच…

जशपुरनगर: छग प्रदेश युका अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के निर्देश पर प्रदेश युवक कांग्रेस से जुड़े जिला, विधानसभा, ब्लॉक एवं सोशल मीडिया पदाधिकारी गण मोदी सरकार के खिलाफ आगामी 5 अगस्त को संसद घेराव करेगी भारतीय युवा कांग्रेस l युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने इस सबन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ से भी युवाओ का दल रवाना हो रही है जिला युवा कांग्रेस जशपुर अपना सशक्त विरोध दर्ज कराएगा l भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास के नेतृत्व में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि, किसान बिल , पेगासस जासूसी कांड के विरोध में केंद्र की गूंगी बहरी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ संसद घेराव किया जाना सुनिश्चित है l रवि शर्मा ने बताया कि आगामी 5 अगस्त को होने वाले इस घेराव में रायगढ जिले से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल होंगे और जिले की जनता की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। जशपुर युवा कांग्रेस से दिल्ली कुच कर रहे जिलाध्यक्ष रवि शर्मा जिला उपाध्यक्ष संजय पाठक जिला उपाध्यक्ष अमर कुमार सोनी, कार्यालय प्रभारी महासचिव अभिषेक बंसल टिंकू, जिला महासचिव रणजीत यादव, महासचिव आदित्य मिंज, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत, युवा कांग्रेस पत्थलगांव विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रमीज खान, बगीचा ब्लाक अध्यक्ष विकास यादव, विधानसभा महासचिव जशपुर रोहित भगत, सोशल मीडिया कार्यकरणी सदस्य लीलापत यादव, रशीक मिंज, अनन्त मिंज, राहुल यादव शामिल हैं।

Share This Article
Leave a review