छत्तीसगढ़

प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

रायपुर। नौतपा में बीते दिनों से प्री मानसून की एक्टीविटी के बाद लोगों ने गर्मी से थोड़ी बहुत राहत ली है, लेकिन अब नौतपा में गर्मी रुलाएगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौतपा के 9वें दिन रायपुर सहित प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है

तापमान लगभग 42 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक यही ट्रेंड रहने का अनुमान जताया जा रहा है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की भी संभावना है।

दूसरी ओर मध्य प्रदेश में नौतपा के 9वें दिन भोपाल सहित प्रदेशभर में भीषण गर्मी रही। देश के 11 गर्म शहरों में प्रदेश के 4 शहर शामिल रहे। नौगांव देश का 6वां सबसे गर्म शहर रहा। नौगांव में 44.6 डिग्री, भोपाल में 43.1 डिग्री तापमान रहा। खजुराहो में 44.4, ग्वालियर और राजगढ़ में 44.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button