प्रांचल स्कूल के बच्चों ने जिला कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात दी बधाई

आप की आवाज
*प्रांचल स्कूल के बच्चों ने जिला कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात   दी बधाई …
कोसीर । सारंगढ़  प्रांजल जन सेवा समिति  ( प्रांजल स्कूल )के बच्चों के प्रमुख श्रीमती हीरा  देवी निराला एवं बच्चे और स्टॉप आज सुबह नव निर्मित ज़िला – सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर  डी राहुल वेंकट   एवं  सारंगढ़ एस.डी.एम. मोनिका वर्मा से सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ते भेंट कर  बधाई दिए।
सारंगढ़ में प्रांजल स्कूल की नींव 2006 में रखी गई थी ।16 वर्ष हो गए ।प्रांजल जन सेवा समिति सामाजिक संस्था कार्य कर रही है ।यहां वर्तमान में 70 बच्चे इस संस्था में रहकर अपनी विकास कर रहे हैं ।ये बच्चे जन्म से मानसिक रूप से कमजोर और दिब्यांग हैं। यहां रहकर सम्पूर्ण जीवन की शैली और बचपन की खुशहाली का जीवन पढ़ाई -लिखाई के साथ ब्यत्तित कर रहे हैं ।यह संस्था एक सामाजिक संस्था है यहां रह रहे बच्चों की खुशी के लिए इस संस्था को अंस दान या सहयोग के रूप में कोई भी सहयोग कर सकते हैं जिससे बच्चों के जीवन में और भी विकास होगा ।
विगत दिवस कोसीर में आयोजित साहित्य कार्यक्रम में प्रांजल स्कूल की प्रमुख श्रीमती हीरा देवी निराला जी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘समाज सेवा ‘ पर सम्मानित किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button