प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

1 Min Read

जशपुरनगर 29 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 03 मामलों में प्रभावित परिजनों के लिए आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। जिसके अंतर्गत ढोढ़ी के पानी में डुबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम घटमुण्डा निवासी स्व. हरावती बाई की मृत्यु 23 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री फुलचन्द्र राम हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार सर्पदंश से फरसाबहार तहसील के ग्राम भगोरा निवासी स्व. मंगल बाई की मृत्यु 26 अक्टूबर 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति फोटो राम चौहान हेतु 4 लाख एवं बगीचा तहसील के ग्राम रंगपुर निवासी स्व. पर्वतीया बाई की मृत्यु 23 जुलाई 2021 को हो जाने से मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री सुरेश राम हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Share This Article
Leave a Comment