प्राकृतिक आपदा से हुए जनहानि के 4 मामलों में 16 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जशपुरनगर 09 फरवरी 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के चार मामले में आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत् सर्पदंश से विकास खण्ड फरसाबहार के ग्राम कोल्हेनझरिया निवासी सोमारू विश्वकर्मा, पिता स्व. टेम्पू विश्वकर्मा की मृत्यु 05 मई 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिश मृतक की पुत्रियाॅ श्रीमती सुहानी बाई एवं श्रीमती शांति बाई को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार विकासखंड फरसाबहार के निवासी स्व. श्रीमती फ्लोरा खलखो, पति स्व. मत्थू खलखो की सर्पदंश से मृत्यु 13 जून 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के चारों पुत्र श्री प्रेम खलखो, निर्मल खलखो, रूपन खलखो और जुलियस खलखो को 4 लाख एवं विकास खण्ड मनोरा के ग्राम बोरोकोना निवासी जगेश्वर राम, पिता श्री बीरबल राम की सर्पदंश से मृत्यु 17 अक्टूर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारित मृतक के पिता श्री बीरबल राम को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार कुंआ के पानी में डूबने से विकासखंड फरसाबहार के ग्राम समडमा निवासी मनोज यादव, पिता श्री किसुन की मृत्यु 22 जुलाई 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री किसुन को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button