अन्य

प्रेमिका के गांव में प्रेमी की हो गई पिटाई, प्रेम कहानी सुन पुलिस ने थाने में ही करा दी दोनों की शादी

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

बिहार के शिवहर जिले में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, जिसकी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी, बाद में स्थानीय थाना पुलिस की पहल पर प्रेमी प्रेमिका के परिजनों की रजामंदी के साथ दोनों की शादी करा दी गई। मामला शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र के हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्मा गांव का है।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दरअसल, गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था, उसे बंधक बनाकर पीटा गया, इसकी सूचना प्रभारी थाना अध्यक्ष सह अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को दी गई, मौके पर पहुंची हिरम्मा थाना की पुलिस ने युवक को ग्रामीणों से मुक्त कराया और थाने लाकर युवक से पूछताछ की, जहां मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया। लड़का लड़की दोनों बालिक निकले, इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दोनों के अभिभावकों को बुलावा भेजा, साथ ही ग्रामीणों ने आपसी पहल कर दोनों की शादी कराने का फैसला कर लिया।

थाना परिसर में ही शादी की आपसी सहमति बन गई, बगल के स्थित गौरी शंकर मंदिर में पुरोहित को बुलाया गया और दोनों की शादी करा दी गई, इस अनोखी शादी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। अनोखी शादी को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष की पहल की सभी जगह सराहना की जा रही है।

पड़ोसी जिला सीतामढ़ी के बैरगनिया प्रखंड के मुन्ना कुमार की एक शादी समारोह में जिले के दुम्मा निवासी रिंकू से मुलाकात इसके बाद से दोनों का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने लगा, दोनों एक दूसरे से चोरी-छिपे मिलते जुलते रहे, इसी दौरान गुरुवार को मुन्ना अपनी प्रेमिका से मिलने दुम्मा गांव पहुंचा था। जहां प्रेमिका के साथ बात करते हुए ग्रामीणों ने देख लिया था।

lazy loader image

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button