
बंजारी धाम तराईमाल में चैत्र नवरात्र दीप प्रज्वलन प्रारम्भएंकर
तमनार आपकी आवाज सीजी : रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में आज दिनांक 19 मार्च गुरुवार को मॉ बंजारी मन्दिर समिति अध्यक्ष कलेक्टर के दिशा निर्देश में एसडीएम,तहसीलदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,समिति सदस्यगणों, यज्ञाचार्य,पंडित यजमान सैकड़ो श्रद्धालु भक्तगणो की उपस्थिति में चैत्र नवरात्र पर्व 71 वीं मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन विधि विधान के साथ प्रारम्भ किया गया।
… सर्वप्रथम ग्राम तराईमाल से माँ बंजारी धाम तक कर्मा नृत्यक दल के साथ सैकड़ो महिलाओं द्वारा वस्त्र आभूषण से सुसज्जित होकर कलश यात्रा में शामिल हुए। बासंतिक नवरात्र पर्व मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री,श्री बंजारी माई की पूजा अर्चना कर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन प्रारम्भ में यज्ञाचार्य पं किशोर पाणिग्राही,यजमान दुर्गा उदयभान मालाकार,थाना प्रभारी राम किंकर यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दिवान,एसएस राठी, कमल अग्रवाल माँ बंजारी मन्दिर समिति सदस्य रंगबल्लभ मालाकार, तरुणीसेन,पंचराम मालाकार, घनश्याम मालाकार,श्याम मालाकार,पितरु मालाकार,दुलेन्द्र पटेल,विजय डनसेना,उमेश मालाकार सहित मन्दिर समिति सदस्य कार्यकर्ता औद्योगिक प्रबंधन प्रतिनिधि सेवक सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्वलन प्रारम्भ किया गया।
बता दें कि माँ बंजारी धाम में सभी भक्तजनो के लिए पूजा अर्चना ,हर दिन भोजन भंडारा प्रसाद, पानी पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई है। मनोकामना ज्योति कलश में विष्णुदेव साय,ओपी चौधरी,राधेश्याम राठिया सांसद,देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद,भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री,विधायक विद्यावती सिदार,पूर्व मंत्री सुनीति सत्यानंद राठिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी,एसएसपी शशिमोहन सिंह ,टीआई सहित रायगढ़ जिला, छत्तीसगढ़,ओडिसा,म प्र,बिहार प्रान्त,विदेश,भारतवर्ष के हजारो श्रद्धालु भक्तगण द्वारा तेल व घृत मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है।
