बगिया के गौठान में एकता स्व-सहायता समूह की महिलाऐ पोल निर्माण से बन रही हैं आत्मनिर्भर

अब तक 1 हजार नग पोल निर्माण का कार्य कर चुके हैं जिमसें 800 पोल को गौठानों में लगाया जा चुका है, स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने 1 पोल 375 रूपये के मान से 3 लाख 75 हजार पोल क निर्माण कर चुकी हैं।एकता स्व सहायता की महिलाओं को 1 लाख 60 हजार का हुआ शुद्ध मुनाफा

जशपुरनगर 27 फरवरी 2021/ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भन बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री महादवे कावरे के सार्थक प्रयास से गौठानों में मल्टीएक्टीविटी के माध्यम से महिलाओं को मुर्गी पालन, बकरीपालन, मशरूम उत्पादन, दोना-पत्तल निर्माण, चप्पल निर्माण के कार्य से जोड़ा गया है साथ ही महिलाएॅ  गौठान से जुड़कर पोल निर्माण का कार्य कर रही हैं।
स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सनियारों बाई ने बताया कि जनपद पंचायत कांसाबेल के द्वारा बैंक लिंकेज के माध्यम से 2 लाख रूपये की राशि और बिहान एन.आर.एल.एम. के माध्यम से 60 हजार रूपये की राशि दी गई। जनपद पंचायत कांसाबेल के सीईओ श्री एल.एन. सिदार की मार्गदर्शन में गत्वर्ष फरवरी 2020 से पोल निर्माण का कार्य बगिया गौठान में महिलाओं ने चालू किये हैं। अब तक 1 हजार नग पोल निर्माण का कार्य कर चुके हैं। जिनमें से 800 पोल को गौठानों में लगाया गया है। उन्होनें बताया कि एक पोल की किमत 375 की मान से अब तक 3 लाख 75 हजार का पोल निर्माण कर चुके हैं और 1 लाख 60 हजार का समूह के माध्यम से विक्रय करके आर्थिक लाभ भी प्राप्त किये हैं। विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान श्री कमलेश कुमार श्रीवास ने बताया कि कांसाबेल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बगिया के गौठान में 14 एकता स्व-सहायता समूह की महिलाएॅ पोल निर्माण की माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सनियारों बाई और सचिव उमा बाई ने जिला प्रशासन को दिया धन्यावाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button