बजरमुड़ा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की गोवर्धन लीला कथा सुनने पहुंचे पूर्व एवं वर्तमान विधायक…
अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:-
[img-slider id="274450"]
जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बजरमुड़ा वासीयों के द्वारा 11मार्च से 17मार्च 2024 तक आयोजित किया गया है। वर्तमान में सबसे कम उम्र में ही भागवत कथा ज्ञान प्राप्त करने वाली महिला कथा वाचक रूप वृदांवन धाम से साध्वी देविका दीक्षित जी के सुमधुर कण्ठ द्वारा बहुत ही ज्ञानमयी भागवत कथा सुनाया जा रहा है। भागवत कथा के पंचम दिवस गोवर्धन लीला कथा सुनने लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के द्वै महिला विधायक- पूर्व विधायक सुनीति सत्यानंद राठिया भाजपा एवं वर्तमान विधायक विद्यावती कुंजबिहारी सिदार कांग्रेस दोनों काफी गदगद मन से कथा सुनने पहुंचे, दोनों विधायक को अपने को एक साथ पाकर उपस्थित क्षेत्र के श्रोता गण बहुत ही हर्षित हुए। दोनों विधायक ने एक साथ व्यास पीठ पर आसीन सुश्री देविका जी आर्शिवाद प्राप्त किये एवं आयोजक समस्त ग्रामवासियों को महान कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संगीतमय भागवत कथा को सुनने हर रोज हजारों की संख्या श्रद्धालु भक्त गण उपस्थित हो रहे हैं। कम उम्र के कथा वाचक की ज्ञान की बातों को सभी लोग प्रसंसा कर रहे, अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं। देविका जी ने बताया सभी कथाओं में से भागवत कथा का महत्व शास्त्रों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ माना गया है, इस लिये सभी मानव ईनशान को समय निकाल कर भागवत कथा जरूर सुनना चाहिए। इससे यश कृति, सुख शांति घर परिवार में भगवान की दया-कृपा बनी रहती है।



