बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए आईजी, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश
रायपुर।
[img-slider id="274450"]
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा (बैच-2004) को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, बद्रीनारायण मीणा अब बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे।
राज्य सरकार के इस फैसले को बस्तर संभाग में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बस्तर रेंज नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल होने के कारण यहां पुलिस नेतृत्व की भूमिका अहम मानी जाती है।
बद्रीनारायण मीणा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद बस्तर रेंज में सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल विरोधी अभियानों को लेकर नई रणनीति पर भी ध्यान दिए जाने की संभावना है।



