बस्तर में नक्सलियों का उत्पात, 8 से 10 वाहनों को किया आग के हवाले, आज भारत बंद का किया है ऐलान

सुकमा, छत्तीसगढ़। नक्सलियों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। इससे पहले देर रात से नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सुकमा में आधी रात 8 से 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

आज सुबह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने पहुंची। जानकारी के अनुसार ऐर्राबोर कोन्टा के बीच नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।

इधर सुकमा जिले के दोरनापाल इलाके में नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क की रेलिंग को तोड़कर सड़क पर डाल दिया। इस घटना से इलाके में दहशत है। फिलहाल नक्सलियों की इस हरकत से सुरक्षाबल अलर्ट हो गई है।

Share This Article
Leave a review