बस की टक्कर से बाइक सहित जिंदा जला युवक

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ आज यानी बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई है। मिली जानकारी के तहत यहाँ एक बस की ठोकर लगने से बाइक के पैट्रोल टैंक में आग लग गई, और इस आग के चलते मोटरसाइकिल समेत युवक जिंदा जल गया। बताया जा रहा है टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को संभलने का मौका ही नहीं मिल पाया कि वह खुद को आग की चपेट में आने से बचा सके।

इस पूरी घटना को गोहपारू थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे रीवा-शहडोल 75 मी के पास की बताया जा रहा है। मिली खबर के अनुसार जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र के काकरदेही निवासी धर्मेंद्र बढई बुधवार सुबह जयसिंहनगर से खन्नौधि होते हुए शहडोल की ओर आ रहे थे, जैसे ही वह स्टेट हाइवे रीवा-शहडोल मार्ग स्थित 74 मील के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार से आ रही दादू राम एन्ड संस कंपनी की बस ने ठोकर मारी ,जिससे धर्मेंद्र की बाईक सड़क पर आ गिरी और कुछ दूर तक घिसिटती रही। बताया जा रहा है इस दौरान बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि घिसटती बाइक के पैट्रोल टैंक में आग लग गई।

वहीं आग इतनी भयानक लगी थी कि बाईक सवार धर्मेंद्र उसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ इस मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची गोहपारू पुलिस इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए शव को सुरक्षित रखा दिया है। अब पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Share This Article
Leave a review