
दंतेवाड़ा: बारसूर के जंगलों से एक बार फिर IED ब्लास्ट की खबर सामने आई है। इस घटना में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, जवानों ने 5 IED भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जवानों की टीम बारसूर नारायणपुर रोड पर सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान एक जवान IED की चपेट में आ गया। घायल जवान का उपचार जारी है।