बिजनेस वुमन को फंसाया, फिर शुरू हुआ बलात्कार और धमकियों का घिनौना खेल

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक बिजनेस वुमन को युवक ने अपने जाल में फँसा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। आरोपित का नाम वसीम खान है, जिसने ‘राहुल जैन’ का फर्जी नाम रख कर 34 वर्षीय महिला को अपनी बातों में फंसाया। पीड़िता ऑनलाइन कपड़ों का कारोबार करती है। आरोपित ने उसे 2 सालों से अपने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रखा हुआ था। ये घटना जयपुर के वैशालीनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मेडिकल टेस्ट करा लिया है।

[img-slider id="274450"]

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, SHO हीरालाल सैनी ने बताया है कि खातीपुरा वैशाली नगर की एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वो अपने पति से डाइवोर्स के बाद दो बच्चों संग यहाँ पर रहती है। 2020 में फेसबुक से उसकी दोस्ती एक युवक के साथ हुई, बातचीत के दौरान दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज कर लिया। पति से तलाक के संबंध में पता चलने के बाद युवक ने महिला से मिलने की इच्छा जाहिर की। मई 2020 में वसीम खान उससे मिलने के लिए जयपुर आया था। युवक ने उससे शादी का वादा कर के उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने लालच दिया कि वो उसके साथ रह कर उसके कारोबार में भी हाथ बँटाएगा व सहायता करेगा। लिव-इन रिलेशनशिप में रह कर दोनों साथ-साथ व्यापार भी करने लगे। आरोप है कि 2 वर्षों तक साथ रहने के दौरान वसीम खान ने कई बार उसका बलात्कार किया। एक हफ्ते पहले आरोपित उसे अपने घर मेरठ भी ले गया था।

मेरठ में पीड़िता उसके साथ 2 दिनों तक रही थी। पुलिस ने बताया है कि घर में एक बार महिला को अकेला पाकर वसीम खान के छोटे भाई ने भी उसका बलात्कार करने का प्रयास किया। चिल्लाने पर वो भाग गया। उसी दौरान महिला को कथित ‘राहुल जैन’ की वास्तविकता भी पता चल गई। वसीम के भाई का नाम नसीम खान है, जिसने पीड़िता के साथ बदसलूकी की। 11 जून को सुबह 5 बजे भाग कर वो किसी तरह जयपुर पहुँची। अब आरोपित उसके बच्चों की हत्या की धमकी देते हुए वापस बुला रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button