बीएसएफ की 157 वी वाहिनी को मिली बड़ी कामयाबी देशी लांचर और 2 कुकर बम्ब को किया निष्क्रिय,कोयलीबेड़ा के कटगांव की घटना।

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू-/5.3.22

पखांजूर
कोयलीबेड़ा से परतापपुर मार्ग पर कटगांव के नजदीक वालेर नदी के समीप नक्सलियों द्वारा लगाये गए एक चार इंची कलेमोर माईन व दो कुकर बम बरामद कर नष्ट किया गया है। साथ ही बिजली के तार, चार नग बांस से बने स्वीच, 6 नग बैटरी भी बरामद की गई है। मार्ग में बन रहे पुल व सड़क की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा लगातार गस्त सर्चिंग की जा रही है जिनकी सजगता से एक बार फिर नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है। महला व कटगांव केम्प में बीएसएफ की 157 वीं वाहिनी तैनात है जिनकी सुरक्षा में कोयलीबेड़ा से प्रतापपुर मार्ग तेजी से पूर्णता की ओर है।
नक्सलियो द्वारा इस प्रकार से सड़क,पुल, पुलिया बनना बरदास्त(रास)नही आ रहा है जो कि सुरक्षाबलों को नुकशान पहुचने के नियत से कुकर बम्ब और चार इंच कलेमोर माइन लगाकर रखा गया था।युद्ध स्तर पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य जो कि सुरक्षाबलों के सर्चिंग के दौरान ही हो पा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button