बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना चंदनू थाना क्षेत्र के ग्राम भदराली की है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम भदराली के मेन रोड स्थित पिरैया मोड़ के पास कन्हैया बंजारे की धारदार हथियार (तबली) से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही चंदनू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप बउवा राम चतुर्वेदी पर है।

पुलिस ने बताया कि वारदात के कुछ देर बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ और जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Back to top button