छत्तीसगढ़न्यूज़

रिश्तों की मिठास, प्रेम का बंधन रक्षाबंधन, परिवार के चार पीढ़ी के 60 लोगों ने धूम-धाम से मनाया पर्व

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

राजनांदगांव निवासी बेन लाल बख्सी संयुक्त परिवार ने इस वर्ष राखी का पर्व रायपुर के देवेन्द नगर के विधी के प्रमुख सचिव श्री रजनीश श्रीवास्तव के घर में धूम-धाम से मनाया। राखी का त्यौहार इसलिए खास था कि इसमें चार पीढ़ी के बच्चे और बुजुर्ग के साथ 60 लोगों शामिल हुए और एक-दूसरे को पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। ये परिवार खासतौर रक्षाबंधन के लिए दूर-दूर से आकर एक जगह इकट्ठे होते और इस त्योहार को बढ़ी ही खुशियों के साथ मनाते है। परिवार के भाई-बहनों का आपस में प्रेम इतना है कि इस दिन का पूरे साल इंतजार करते है। इस फैमिली में चार पीढ़ियों के डेढ़ साल से लेकर 80 साल तक के भाई मौजूद है। जिन्हें बहनें राखी बांधती है। दिल्ली से लेकर विदेशों तक से आते है। छत्तीसगढ़ शासन के विधि विभाग के प्रमुख सचिव श्री रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि आज समाज में संयुक्त परिवार कम होते जा रहा है। हमारे परिवार के लोग भी दूर-दूर रहते है, लेकिन हर साल रक्षाबंधन के पर्व पर एक साथ एकत्र होते हैं।

युवा पीढ़ी के लिए एक संदेश

प्रमुख सचिव श्रीवास्त ने बताया कि हमारे परिवार की कोशिश रहती है कि हम बच्चों को सही संस्कार, रीति-रिवाज, परम्पराओं दे रू-ब-रू करा सके। जिसके लिए पुरानी पीढ़ी और नए पीढ़ी के लोग एक साथ मिलते है। बच्चों से घर के बड़े बातचीत करते है। उन्हें अच्छे-बुरे की पहचान करवाते है।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button