Happy Lohri 2022: क्यों लोहड़ी पर अग्नि में डाले जाते हैं तिल? जानिए लोहड़ी को जलाने का शुभ मुहूर्त
Happy Lohri 2022 in Hindi: ( Lohri 2022 )का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ आज यानी कि 13 जनवरी 2022 को पूरे देश में मनाया जा रहा है. खुशियों की सौगात देने वाला ये त्योहार हर किसी को बहुत पसंद होता है दें कि लोहड़ी का पावन पर्व हर साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti)
जानिए लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त
आपको बता दें कि 13 जनवरी को सायं 5 बजे के बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा. लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त आरंभ: सायं 5:43 मिनट से आरंभ लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त समाप्त: सायं 7: 25 मिनट तक
लोहड़ी की अग्नि में क्यों अर्पित करते हैं तिल
लोहड़ी पर जो अग्नि लगाई जाती है उसमें खास रूप से तिल समर्पित किए जाने की प्रथा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन अग्नि में तिल अर्पित करने का अपना विशेष महत्व है. गरुड़ पुराण के अनुसार, भगवान विष्णु के शरीर से तिल उत्पन्न हुए हैं, ऐसे में इसका उपयोग धार्मिक क्रिया-कलापों में हमेशा किया जाता है.यही कारण है कि लोहड़ी पर अग्नि में तिल विशेष रूप से डाला जाता है, ताकि अग्नि देव को खुश किया जा सके. जबकि आयुर्वेदिक दृष्टि की बात करें तो इस दिन अग्नि में तिल डालने से वातावरण में मौजूद बहुत से संक्रमण समाप्त हो जाते हैं और परिक्रमा करने से शरीर में गति आती है. तिल का प्रयोग घर में होनी वाली पूजा औऱ हवन आदि में किया जाता है, ताकि सभी को अच्छा स्वास्थय प्राप्त हो.



