भाजपा के तीन दिवशीय कार्यक्रम का किया आयोजन !



पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–17.6.22
पखांजुर में भारतीय जनता पार्टी ने अखिल भारतीय जिला प्रशिक्षण वर्ग तीन दिवशीय कार्यक्रम का किया आयोजन !
पखांजूर..
पखांजुर गेंदसिंह भवन में भारतीय जनता पार्टी ने अखिल भारतीय जिला प्रशिक्षण वर्ग तीन दिवशीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया,यह वर्ग 17 जून से 19 जून तक चलेगा ! सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के विक्रम देव उसेंडी,जिला अध्यक्ष सतीश लाठीया,जिला महामंत्री बृजेश चौहान द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप जलाकर पुष्प अर्पितकर किए सत्र के आरंभ,आरम्भ में वन्दे मातरम गीत गाया गया और भारत माता कि जयके नारे लगाए गए।
तीन दिवशीय चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री अपेक्षित है इसी कड़ी में पूर्व सांसद,सांसद पूर्व विधायक नगर पंचायत अध्यक्ष जनपद सदस्य अपेक्षित है प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया … इसी कड़ी में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह उसेंडी और जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया द्वारा प्रशिक्षण वर्ग में होने वाले सभी विषयों के बारे में एवं वर्ग के द्वारण अनुसाशन रखने के बारे में बताया आगे जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा की इस प्रशिक्षण का मुख्य एजेंडा राष्ट्रीय निर्माण का है, जितने भी नव युवासाथी ,वरिष्ठ कार्यकर्ता है,और जो युवक जुड़ रहे है, उनको प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्रीय निर्माण राष्ट्र सेवा की जो भावना है, उनके मन मे जागृत करते है ताकि पार्टी में रहकर राष्ट्रीय हित मे काम करे ! पूरे भारत वर्ष में केवल भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा संगठन हैं जो राष्ट्रवादी हैं राष्ट्र के लिए समर्पित और राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है इस वर्ग में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी का इतिहास और निर्माण की आवश्यकता कार्य पद्धति संरचना और संगठन कार्यकर्ता कार्यक्रम राष्ट्रवाद सुशासन गरीब कल्याण संगठनात्मक रचनात्मक आंदोलनात्मक एवं मानव सेवा कार्यक्रम के बारे में प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन बताया गया जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने कहा की संगठन की आत्मा उसकी कार्यपद्धति होती हैं बीना कार्यपद्धति को जाने आप संगठन को नहीं चला सकते इसीलिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने उनमें आत्मविश्वास जगाने समय समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है इससे व्यक्तित्व विकास होता हैं इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विक्रम सिंह उसेंडी,जिला महामंत्री बृजेश चौहान ,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत,अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग,जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष अशीम राय,गौतम उइके, आईटी सेल जिला संयोजक डॉ देवेंद्रसाहू महिलामोर्चा जिला अध्यक्ष उमा शर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मोती राम नाग, मण्डल अध्यक्ष श्यामल मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार, कापसी मण्डल अध्यक्ष दीपंकर दत्ता, महामंत्री मिथुन गाइन ,यूवा मोर्चा मंत्री अशीत ब्यापारी,मंडल महा मंत्री राजेश नायर, मीडिया प्रभारी विक्रम बाला, स्वपन तरफ़दार, मोनिका साहा, खोकन तालुकदार, जनपद सदस्य खुकुमणि अधिकारी, आशिमा साहा, तारा ठाकुर,पलटू कुण्डू ,रूखमणी उइके,संगीत कांगे ,देव बैरागी,सुब्रत सरकार आदि उपस्थित रहे।साथ मे एक पदाधिकारी जो कि सेवा निवृत्त शिक्षक है मृणाल कांति मंडल सत्र अध्यक्ष सेवानिवृत शिक्षक प्रोकोष्ठ के जिला सदस्य कांकेर छत्तीशगढ़ मौजूद थे।