भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय ने बताया की कांग्रेस सरकार की विफलता स्वास्थ विभाग का जमीनी हकीकत अब सामने–

2 Min Read

पखांजूर से बिप्लब् कुण्डू–27.3.22

भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय ने बताया की कांग्रेस सरकार की विफलता स्वास्थ विभाग का जमीनी हकीकत अब सामने–

पखांजूर–
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र की घटना को भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय ने बताया कांग्रेस सरकार की विफलता । केवल विज्ञापनों में ही सिमटकर रह गयी हैं स्वस्थ्य व्यवस्था , ज़मीनी हकीकत सबके सामने आई है।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव वाहन की व्यवस्था न करने पर पिता द्वारा अपने मासूम बेटी के शव को गोद में लेकर 10 किलोमीटर पैदल चलने की घटना सामने आयी हैं जिस पर विपक्ष द्वारा लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा जा रहा हैं । कांकेर जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय ने इस घटना को निंदा करते हुए बताया कि इसे कांग्रेस सरकार के स्वस्थ्य व्यवस्था के प्रति घोर लापरवाही देखी जा रही हैं । असीम राय ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार केवल बड़े-बड़े वादे करती है परंतु उन वादों की सच्चाई अब जनता के सामने आ रही हैं । भूपेश सरकार विज्ञापनों के माध्यम से प्रदेश में बेहतर स्वस्थ्य व्यवस्था के दम भरते नही थकते परंतु आज कांग्रेस सरकार में स्वस्थ्य व्यवस्था का क्या हाल हैं ये इस घटना अब सबके सामने आ चुका हैं , प्रदेश में अब शवों को ले जाने के लिए वाहन तक नहीं मिल पाता ऐसे में जिंदा लोगों के स्वस्थ्य व्यवस्था का क्या हाल है ये जनता अब समझ चुकी हैं । इस अंतरात्मा को झकझोर देने वाली घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश की ये कांग्रेस सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार हैं और इस सरकार के लिए गरीब आम जनता के भावनाओं का कोई मूल्य नहीं हैं ।

Share This Article
Leave a Comment