
*भाजपा नेता आरटीआई प्रकोष्ट के मीडिया प्रभारी जयराम दुबे की गिरफ्तारी ने पकड़ा तूल
*करीब 200 आरटीआई लगाकर सरकार के भ्रष्टाचार को करते रहे उजागर उसी दुर्भावना से किया गया गिरफ्तार = भाजपा नेता
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)
*रायपुर।छत्तीसगढ़ राजनांदगांव के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचोला पुलिस चौकी की पुलिस टीम द्वारा एक कार को रोका गया।पुलिस को यह जानकारी मिली कि कार में महाराष्ट्र से शराब परिवहन किया जा रहा है,कार की जाँच में 14 बोतल शराब पाई गई और पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी जयराम दुबे कि गिरफ्तारी कर ली गयी।
*इस पूरे मामले पर भाजपा नेताओं द्वारा दुर्भावना पूर्ण जयराम दुबे पर कार्यवाही करने का आरोप लगाया।
** एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय रायपुर में प्रेसवार्ता हुई:**
बता दें कि भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेसवार्ता कि गयी जिसमे भाजपा नेताओं ने कहा कि करीब 200 आरटीआई लगाकर सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करते रहने के कारण जयराम दुबे की गाड़ी में सरकार ने पुलिस से कार में शराब रखवाई फिर वीडियो भी बनाया गया,जबकि भाजपा के प्रवक्ता केदार गुप्ता ने बताया कि जयराम दुबे परिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने नागपुर गए थे तथा वापसी में उनके कार पर शराब रखवा कर जबरदस्ती इन पर कार्यवाही कि गयी है और गिरफ्तारी हुई है।



