
भाजपा ने दिखाया दम खम एक ही दिन में दो रैली
रायगढ़। आज का दिन भाजपा का भाजपा ने अपना दम खम दिखाया भाजपा ने शक्ति पर्दशन करते हुए करीब बारह बजे कृषि विभाग के खिलाफ नारे लगाते हुए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने व किसान को यूरिया या अन्य खाद सही मूल्य पर उपलब्ध कराने को लेकर और खाद में दलालो की सहभागिता न हो इसकी चेतावनी देते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा वही भाजपा ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारे नही तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे इस रैली में भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे
वही आज करीब तीन से चार बजे दूसरी रैली निकाल कर रायगढ़ जिले में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ भाजयुमो ने आज मोर्चा खोल दिया, पर्यावरण विभाग कार्यलाय का भाजयुमो के पधाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव किया गया। और पर्यावरण विभाग कार्यलाय के परिसर में बैठकर नारेबाजी की गई।
अपको बता दे की प्रदूषण के मामले में रायगढ़ शीर्ष पर है, और उद्योगों की मनमानी भी चरम सीमा पर है। उद्योगों द्वारा लगातार प्रदूषण फैल रहा है। और इसके नियंत्रण के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। साथी ही स्थानीय बेरोजगारों को भी रोजगार नही दिया जा रहा है। और ई.एस.पी का संचलन नही किया जा रहा है। साथ ही उद्योगों का गंदा पानी खेतों में छोड़ा जा रहा है जिससे खेत बंजर हो रहे हैं। और उद्योग क्षेत्र के निवासियों को कई प्रकार के बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उद्योगों द्वारा फलाई ऐश और डस्ट की खुलेआम डंपिंग किया जा रहा है।
इन्ही मुद्दो को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पर्यावरण विभाग का घेराव किया गया, और जिला पर्यावरण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, आगर आगे किसी प्रकार की कार्यवाही नही होती है तो उग्र आंदोलन की चेतवानी दी गई है।
