भूपेश सरकार की कुरीतियों के खिलाफ बगीचा भाजपा मंडल द्वारा किया गया संकेतिक धरना प्रदर्शन

जशपुर बगीचा- आज दिनांक 21-5-2021 दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की कुरीतियों एवम टूलकिट का इस्तेमाल कर भय का माहौल पैदा करने के विरोध में बगीचा भाजपा मंडल के द्वारा बस स्टैंड में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा जी ने कहा भूपेश सरकार द्वारा जो भय का माहौल तैयार किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इससे डरने वाले नही हैं प्रदेश की जनता भूपेश सरकार का यह कृत्य बखूबी समझ रही है और आने वाले समय मे इसका जवाब भी देगी इस धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य श्रीमति रीना बरला जी, श्री रतन शर्मा जी, मृणाल पाठक, शुभम जिंदल, सुशिव सिन्हा, आशुतोष वर्मा उपस्थित थे।
यह धरना प्रदर्शन पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में प्रदेश सरकार की कुनीति के विरोध में सांकेतिक तौर पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button