न्यूज़रायगढ़शिक्षा

मंत्री उमेश ने बरभौना में स्कूल भवन भी बनवाये और परीक्षा केंद्र भी पहले पुसल्दा जाते थे अब 10वीं और 12 वीं के विद्यार्थी बरभौना में लिखेंगे परिक्षा,,,

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के निर्देश और वरिष्ठ नेता जनक जायसवाल के पहल से शिक्षा स्तर की मजबूती‌ हेतू खरसिया विकासखण्ड के ग्राम बरभौना में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तो था पर विद्यालय को संचालित करने के लिए भवन नहीं था ग्राम के साथ-साथ आस-पास से शिक्षा अर्जित करने आने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षा में पढ़ाया जाता था इस प्रकार के अभाव को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनक जायसवाल इस पर पहल कर‌ ग्रामीणों को भी आश्वस्त कर इस पूरे समस्या पर मंत्री उमेश पटेल को अवगत कराया तत्पश्चात मंत्री पटेल ने शीघ्र ही स्कूल भवन निर्माण भी कराया और 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परीक्षा केंद्र बरभौना को बनाकर क्षेत्र को बड़ी सौगात दिया। 15 वर्षीय भाजपा सरकार ने 15 साल में बड़े बड़े भाषण दिये लेकिन नहीं करा पाये उसे मंत्री पटेल ने सरकार आते ही स्कूल भवन निर्माण कराया और अब परीक्षा केंद्र भी करा दिया। इस सौगात से बरभौना क्षेत्र दिल खोलकर मंत्री पटेल का आभार व्यक्त किया।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button