मनीष शर्मा बने जिला भाजपा के प्रवक्ता

रायगड़ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव् साय प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से अनुमति लेकर जिला भाजपा के नए प्रवक्ता के रूप में मनीष शर्मा की घोषणा की साथ ही जिला पदाधिकारी के बचे पदों की भी घोषणा की गई जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने भाजपा संगठन के कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से अपने अध्यक्ष बनने के बाद से ही जो सक्रियता दिखाई है उसी का परिणाम है आज भाजपा धरातल में उतरकर ,संगठित प्रयासों से प्रदेश संगठन से मिलने वाले सारे आदेशों का सफलता पूर्वक पालन कर रही है।जिला भाजपा के कार्यों की प्रशंसा प्रदेश संगठन ने भी की है,जिला भाजपा की सारी गतिविधियों एवं कार्यों के प्रचार प्रसार हेतु जिला मीडिया प्रभारी के रूप में मनीष शर्मा की घोषणा की गई है,पूर्व में भी मनीष शर्मा संगठन के मंडल अध्यक्ष का दायित्व कुशलता पूर्वक निभा चुके है,भाजपा के शासन काल मे उन्हें मनोनीत पार्षद भी बनाया गया था।भाजपा संगठन में विगत 15 वर्षों से इनकी सक्रियता का ही परिणाम है जो जिला भाजपा ने इन्हें जिला प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद के योग्य समझा।वार्ड क्रमांक 47 विजयपुर के निवासी मनीष शर्मा ग्राम पंचायत के उपसरपंच एवं सरपंच पद का दायित्व भी संभाल चुके है।इन्ही के सरपंच काल मे विजयपुर पंचायत को भंग कर इसे नया वार्ड बनाया गया था।5 वर्षों के लिए सरपंच का चुनाव जीतने वाले मनीष शर्मा का पद दो वर्षों में ही सरकार ने भंग कर दिया,प्रशासनिक अधिकार छीन जाने के बाद भी जनता जनार्दन की सेवा इन्होंने पूरे कार्यकाल तक करी ।आज भी विजयपुर छेत्र में इन्हें योग्य जनप्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है।व्यवहार कुशल मनीष शर्मा के जिला मीडिया प्रभारी बनने से इनके छेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता जनार्दन भी काफी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button