
मशाल रैली के साथ सरकार का जोरदार विरोध प्रदर्शनअपनी मांगों पर अडिग हुए फेडरेशन में शामिल संघ
मशाल रैली के साथ सरकार का जोरदार विरोध प्रदर्शन
अपनी मांगों पर अडिग हुए फेडरेशन में शामिल संघ
गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज
छुरा-छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर चौथे दिवस मशाल रैली निकालकर अपनी मांगों को मनवाने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रातः 11:00 बजे पूजा अर्चना व राजगीत से प्रारंभ हुआ यह आंदोलन देर शाम मसाल रैली के साथ समाप्त हुआ। सर्वप्रथम फेडरेशन के संरक्षक सीआर सिन्हा ने आज के कार्यक्रम की जानकारी दी पश्चात बलराम यदु,बसंत वर्मा लघुवेतन कर्मचारी संघ, त्रिलोक सेन, विमल पुरोहित, नटेश्वर नायडू पटवारी संघ, सुरेश कुमार वर्मा, मनहरण लाल यादव, श्रीमती ओमन साहू स्वास्थ्य विभाग, एसपी कुर्रे प्राचार्य, मिश्रीलाल सिन्हा प्रभारी प्राचार्य, दुर्गा प्रसाद शर्मा, रोमन सिंह ठाकुर कृषि अधिकारी, प्रशांत साहू स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक संयोजक ने सभा को संबोधित किया। चतुर्थ दिवस आंदोलन मंच पर जनपद पंचायत के सीईओ आर के ध्रुव का आगमन हुआ उन्होंने हड़ताल को अपना समर्थन देते हुए कहा कि सरकार की अनुचित नीतियों एवं तानाशाही रुप का विरोध होना चाहिए लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का साधन हड़ताल है, धरना मंच पर आए जिला पदाधिकारी मिश्रीलाल तारक एवं केके साहू ने भी सभा को संबोधित किया। चौथे दिन की हड़ताल को मनोरंजक बनाने के लिए गीत कविता का कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें ओमन साहू स्वास्थ्य विभाग, श्यामा नेताम शिक्षिका,यू एस रामगढ़िया, विनोद कुमार देवांगन व एमआर खान ने अपनी सुमधुर आवाज में प्रस्तुति दी व हड़ताल स्थल को नयापन दिया।अपरान्ह 4 बजे प्रांतीय आह्वान के निर्देशानुसार संयोजक एम आर खान, प्रशांत साहू, विजय सोनी, दीनबंधु वैष्णव, धनंजय वर्मा, दिनेश कुमार साहू, रेखा देवांगन, होमीन सेन, ओम प्रभा साहू, मीना यादव के नेतृत्व में जोरदार मशाल रैली निकाली गई जो थाना चौक से मानस मंदिर चौक बजरंग चौक होते हुए वापस बस स्टैंड धरना स्थल पर पहुंची। रैली में सरकार के हठधर्मिता के खिलाफ व अपनी मांगों को लेकर रहेंगे का नारा बुलंद करते हुए मशाल उठाकर सभी कर्मचारी नारा लगाते चल रहे थे। रैली का समापन धरना स्थल पर वापसी पश्चात हुआ। आभार धनंजय कुमार वर्मा ने व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन यादराम साहू एवं हीरालाल साहू ने किया। रैली में चंद्रवती सिन्हा, रोशनी नारंग, पूजा साहू,सोनिया ध्रुव, पूनम चंद्राकर, राजेश निषाद, जागेश्वर ध्रुव, भारत साहू, पंकज सर, गीता प्रसाद साहू, ललित वर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, किशन धीतेश, गिरजा शंकर देवांगन, कयाराम यादव, दिनेश कुमार गौर,यशवंत सिन्हा, पोषण लाल वर्मा, चंद्रभूषण निषाद, राजेंद्र शर्मा,चोवा राम देवांगन, आगर दास अजगले, केशव प्रसाद साहू, नारायण कोसरिया, भारत साहू,टेपचंद देवांगन सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष कर्मचारी शामिल हुए।