छत्तीसगढ़ : युवक को थप्पड़ मारकर मोबाइल तोड़ने वाले कलेक्टर पर बनाया गाना

रायपुर। युवक का मोबाइल तोड़ थप्पड़ मारने वाले सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। वहीं ये मामला लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।  सूरजपुर के जिला कलेक्टर का मामला सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा हैं । छत्तीसगढ़ के म्यूजिक डायरेक्टर राकेश तिवारी ने  उनके इस दुर्व्यवहार पर एक गाना बनाया है।

संगीत एवं नाट्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त संगीतकार राकेश तिवारी ने इस गीत की रचना की है। गीते के बोल है – काबरा मारे.. काबर मारे रे कलेक्टर तैं निर्दोष जनता ल, ये गाना  इंटरनेट पर जमकर  वायरल है।

राकेश तिवारी ने बताया कि उनके जानकारी में कलेक्टर के गलत आचरण की खबर आई थी। तभी सोचा इस पर चार लाइन गा देता हूं और गाया भी। लेकिन सोचा नहीं था ये इतना वायरल हो जाएगा। लोगों को पसंद आया खुशी की बात है। इस प्यार के लिए धन्यवाद !

सुनिए गाना

काबर मारे..काबर मारे..रे कलेक्टर..ते निर्दोस जनता ला...
(सुनव छत्तीसगढ़िया अन्दाज़ म)
(VC SM)#ViralVideo #RanbirSharma #collector #Surajpur #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़िया_सबले_बढ़िया @gyanendrat1 @riteshmishraht @Deveshtiwari_ pic.twitter.com/kzxJBOEDbb

— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) May 23, 2021

गौरतलब है कि युवक को बीच सड़क थप्पड़ मारने वाले सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा तत्काल प्रभाव से हटा दिए गए हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए निर्देश के बाद इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

सीएम ने ट्वीट में लिखा कि ”सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ।”

इस मामले में सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए गौरव कुमार सिंह सूरजपुर के नए कलेक्टर होंगे, रणवीर शर्मा को संयुक्त सचिव मंत्रालय स्थानांतरित किया गया है, राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके तहत रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव(प्रतीक्षारत) के पद पर पदस्थ किया गया है।

सूरजपुर कलेक्टर का युवक को थप्पड़ मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। इस मामले को IAS एसोसिएशन ने भी संज्ञान में लिया है। IAS एसोसिएशन ने ट्वीट कर कलेक्टर के व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। IAS एसोसिएशन ने लिखा कि IAS एसोसिएशन कलेक्टर सूरजपुर, छग के व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। कलेक्टर सूरजपुर का व्यहार अस्वीकार्य है। यह सेवा और सभ्यता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। सिविल सेवकों को सहानुभूति रखनी चाहिए।

lazy loader image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button