
महिलाओं के पास होता है रोमांस का खजाना
एक अध्ययन के अनुसार जीवन में रोमांस रोमांस का खजाना महिलाओं के पास होती है। अध्ययन के अनुसार रोमांटिक रिश्तों में हमेशा महिलाएं ही बाजी मारती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार महिलाएं अपने साथी को लगातार फोन करके और संदेश भेजकर प्रेरित करती रहती हैं।
अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने 1.95 अरब फोन कॉल्स और 48.9 करोड संदेशों का विश्लेषण किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि उम्र ज्यादा होने पर रिश्तों में यह बात छोटी बच्चियों की ओर शिफ्ट हो जाती है। अध्ययन के अनुसार महिलाएं अपने रिश्ते के पहले सात वर्षो तक अपने पुरूष साथी को फोन करती हैं लेकिन उसके बाद उनका फोकस दूसरे दोस्तों पर शिफ्ट हो जाता है।
अध्ययन में यह भी पता चला है कि रिश्ते की मजबूती पुरूषों से ज्यादा महिलाओं के लिए मायने रखती है।