अन्यन्यूज़

महिलाओं ने किया हमला: चेकिंग करने गई बिजली विभाग की टीम पर महिलाओं ने किया हमला, वीडियो बना रहे JE की पटाई के बाद छीना मोबाइल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

UP News : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से बिजली चोरी की चेकिंग करने गई टीम पर हमला करने की खबर सामने आई है। यहां बिजली कर्मचारियों को चोर समझकर महिलाओं ने जमकर पीटाई कर दी। इस घटना का वीडियो बना रहे इंजीनियर का महिलाओं मोबाइल भी छीन लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि जांच के लिए गई टीम में शामिल जेई विजय तिवारी ने बताया कि उनकी टीम फरखपुर इलाके के परशुरामपुर गांव में नाजिर बेग के घर बिजली चोरी की जांच करने गई थी। टीम ने उनके घर में जानकी बात कही तो, परिवार वालों ने जाने से इंकार कर दिया। बिजली विभाग की टीम ने जांच में पाया कि घर में बाईपास तरीके से बिजली की चोरी की जा रही है। इस घटना का वीडियो बना रहे कर्मचारी को आमिर बेग ने पीटना शुरुकर दिया।

जांच करने गई टीम को चोर समझकर पीटा

उधर, आमिर बेग के परिवार वालों ने टीम पर आरोप लगाया कि उसने बताया कि कुछ लोग हमारे घर की छत पर सीढ़ी लगाकर चढ़ गए थे. जब उनसे पूछा कि आप कौन हैं, तो उन्होंने कुछ नहीं बताया और ना ही कोई परिचय पत्र दिखाया। इस दौरान घर में कोई पुरुष नहीं था। घर की एक युवती छत पर गई और चोर-चोर चिल्लाने लगी। तो वह मारपीट करने लगे।

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

वहीं, इस घटना के बाद दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कहा कि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button