छत्तीसगढ़न्यूज़

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

मुंगेली। Suicide जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के लोरमी में एक महिला ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पति ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतिका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसे जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतिका संजना कुमारी 26 वर्ष अपने पति और 4 साल की बेटी के साथ रहती थी। जब खाना खाकर उसके पति व बच्ची सो गई तो संजना ने अपने कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पति जब सुबह उठा तो देखा कि संजना नहीं है, तो दरवाजा खोलने लगा, तो बाहर से बंद था। जिससे वह अपने पड़ोस में रहने वाले भाभी को बुलाकर दरवाजा खुलवाया।

जिसके बाद दूसरे कमरे में जाकर देखा तो संजना का शव फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर मौके मेें पहुंची पुलिस ने मृतिका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें अपने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा है- मुझसे एक गलती हो गई है, इसलिए मैं बाबाजी के पास जा रही हूं, मेरे पति को मत फंसाना, उन्हें तो कुछ पता ही नहीं है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button