महिला लोको पायलट ने लगाई फांसीः घर में फंदे पर लटके मिला शव

MP News : शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में महिला लोको पायलट द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या  का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला लोको पायलट का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुट गई है। विभागीय प्रताड़ना के कारण फांसी लगाने की बात सामने आ रही है।

Also Read: Raigarh News : रायगढ़ जिले में सट्टा पट्टी लिखने वालों पर अभियान स्तर पर कार्यवाही…..

 

MP News  :  घटना शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत किरण टाकीज के पास की है। महिला लोको पायलट आरती का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मृतका की बहन राखी ने रतलाम में पदस्थ आशाराम मीणा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कहा कि- आशाराम की प्रताड़ना से तंग आकर आरती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतका आरती झांसी की रहने वाली और बीते आठ साल से शहडोल में पदस्थ थी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच में कोतवाली पुलिस जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button