
महुआ बीन रहे वृद्ध पर हाथी ने किया हमला, बुजुर्ग की हुई मौके पर मौत
*जिले में महुआ बीन रहे 55 वर्षीय वृद्ध पर हाथी ने किया हमला, बुजुर्ग की हुई मौके पर ही मौत, इलाके में दहशत का माहौल*
पेंड्रा। जिले में महुआ बीन रहे बुजुर्ग वृद्ध पर हाथी ने हमला कर दिया था। जहां हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है।।
दरअसल पूरी घटना मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है जहां मरवाही वन मंडल अंतर्गत सिवनी बीट के डडिंया जंगल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां महुआ बीनने गए 55 वर्षीय वृद्ध बुजुर्ग त्रिलोचन सिंह श्याम पिता अंगद सिंह श्याम, उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम डड़िया की हाथी के हमले में मौके पर मौत हो गई। वहीं मृतक बुजुर्ग ग्राम पंचायत पोंडी के डडिंया गांव का निवासी था। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, एक अकेला दो दांत वाला नर हाथी एक अप्रैल को कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान क्षेत्र से होते हुए दो अप्रैल को मरवाही वन मंडल में प्रवेश किया था। यह हाथी विभिन्न जंगल क्षेत्रों से गुजरते हुए शुक्रवार तड़के लगभग सुबह 4 बजे डडिंयाडोंगरी जंगल पहुंचा। इसी दौरान जंगल में महुआ संग्रह कर रहे त्रिलोचन सिंह पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी, सिवनी बीट के वनरक्षक शाहिद खान, ग्राम पंचायत पोंडी के सरपंच हेमचंद मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हाथी फिलहाल घटना स्थल के समीप कक्ष क्रमांक 2093 में मौजूद है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को दिन और रात के समय जंगल में महुआ बीनने, लकड़ी लेने या अन्य कार्यों के लिए न जाने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।।।
