महुआ शराब का एक बड़ा व्यापारी आरोपी चढ़ा लवन पुलिस के हत्थे गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
लवन पुलिस को अवैध महुआ शराब पर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चौकी क्षेत्र के गांव बनगबौद में एक व्यक्ती के कब्जे से 200 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
 पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध निरीक्षक अरुण साहू व लवन चौकी प्रभारी हितेश जंघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर ग्राम बनगबौद के धनसिंह गिरी द्वारा नखोडिया तालाब पार में बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने के लिए छुपाकर रखने की मुखबीर सूचना पर  टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी का रेड कार्रवाई करने पर आरोपी धनसिंग गिरी  पिता स्वर्गीय सीताराम गिरी उम्र 21 वर्ष साकिन बनगबौद के कब्जे से 20-20 लिटर वाली दस नग प्लास्टिक जरकिन में भरी हुई कुल 200 लीटर कच्ची महुआ शराब  कीमती ₹20000 बरामद कर जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पाये जाने से आरोपी को गिफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में स उ नि ओम साहू प्र.आर. धनंजय यादव, निरंजन प्रसाद सेन, पीलाराम घृतलहरे का विशेष योगदान रहा।
Share This Article
Leave a review