lalunga: लैलूंगा पुलिस आखिर इतना मेहरबान क्यों सिन्हा ऑटोडील संचालक के उपर



न्याय के आस में लैलूंगा पुलिस थाना दफ्तर में बार-बार चक्कर लगा रहे – महेंद्र गुप्ता

रायगढ़ ।  लैलूंगा मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर  दूर कोतबा रोड पर स्थित सिन्हा ऑटोडील जहां पर चार पहिए वाहन की खरीदी बिक्री की जाती है।जिसके संचालक अंप्रांश सिन्हा पिता  दिलीप सिन्हा निवासी लैलूंगा बताया जा रहा है।जहा कुछ  लोगों का कहना है कि ऑटोडील के संचालक सिन्हा के द्वारा गाड़ी बिक्री के नाम से लोगों को बहला,फुसला कर एवं किसी भी गाड़ी को दिखाकर ग्राहकों से मोटी रकम की वसूली कर ली जाती है। फिर बाद में ऑटोडील संचालक सिन्हा के द्वारा उन लोगों को गाड़ी तो बिक गया है यह कहकर एवं आप लोगों को दूसरी गाड़ी दूंगा कह कर ग्राहकों को घुमाया जाता है। इस तरह कई लोगों का पैसा को सिन्हा ऑटोडील के संचालक के द्वारा हड़प कर लिया गया हैं।

यह कहना है लोगों का ,यह तो बात रही गाड़ी बिक्री की वैसे ही ऑटोडील के संचालक सिन्हा के द्वारा कई घपला गाड़ी खरीदी के नाम पर भी लोगों साथ धोखाधड़ी किया गया है । आपको बता दें कि एक ताजा मामला ऐसा ही तमनार निवासी ग्राम पंचायत सेमीजोर  के ग्रामीण महेंद्र गुप्ता के द्वारा आया है। जहा ऑटोडील के संचालक ने ठगी कर उनसे उनका बोलेरो प्लस गाड़ी क्रमांक  CG – 13 X 7416 को खरीदी के नाम से सिन्हा के द्वारा  530000 में सौदा किया गया जहां सिन्हा ने महेंद्र गुप्ता को मात्र 69000 ही दिया गया ,और दो किस्त 13320 रुपए फाइनेंसर को पटाया गया था।

और उनके द्वारा बोला गया था ।कि मैं सारा किस्त फाइनेंसर को पटा दूंगा लेकिन ऑटोडील संचालक के द्वारा ऐसा नहीं किया गया।जिसका उन दोनों के बीच में दिनांक 21/06 /2023 को ₹50 का स्टांप के साथ इकरार नामा तैयार किया जिसमें साफ शब्दों में लिखा गया है । कि मैं अगर दिनांक 15/10 / 2023 तक अगर गाड़ी को पूरी तरह फोर क्लोज अगर नहीं करता हूं ।

तो बिना किसी कारण बताएं महेंद्र गुप्ता के द्वारा मेरे से गाड़ी ले जाया जा सकता है। लेकिन जब जब भी महेंद्र गुप्ता के द्वारा ऑटोडीलर संचालक के पास गाड़ी लेने के लिए जाया गया तब तब सिन्हा के द्वारा टालमटोल कर धमकी एवं अपना रुतबा दिखाते हुए उनको वहां से भगा दिया जाता था ।

जिसकी लिखित शिकायत थाना लैलूंगा में दिनांक 23/05/2024 को महेंद्र गुप्ता के द्वारा किया गया है। लेकिन आज पर्यंत तक महेंद्र गुप्ता के आवेदन पर ऑटोडीलर संचालक के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं किया गया आखिर क्यों ऑटोडीलर संचालक के ऊपर किसी कोई कार्रवाई नहीं हो रही हैं क्या उसके ऊपर किसी बड़े नेता का छत्रछाया है ।यह प्रतीत होता है। बरहाल देखना यह होगा कि कब तक ऑटोडीलर के संचालक ऊपर पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर महेंद्र गुप्ता को न्याय दिला पाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button