न्यूज़

मासूम बच्चा के पिता का मार्मिक अपील- कोई तो मेरे बेटे के आंखों का इलाज करवा दो सर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

चार साल के लक्ष्मीकांत बचपन से मोतियाबिंद बीमारी से है ग्रसित

चिरायु योजना व अधार कार्ड से वंचित

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र=8815207296

गरियाबंद:- गरियाबंद विकासखंड के ग्राम मैनपुर (2) के चार वर्षीय मासूम लक्ष्मीकांत नागेश पिता कामता नागेश जो जन्म से ही आंख की बीमारी मोतीबिन से ग्रसित है जिसका दोनों आंखों का ऑपरेशन पांच माह की उम्र में ही रायपुर के एक निजी अस्पताल में करवाया गया परंतु बच्चा अभी भी पूर्णता देख नही पा रहा है इनके दोनों आंखों का पुतली हमेशा गोल-गोल घूमता रहता है और आंख में तकलीफ के कारण लक्ष्मीकांत तिरछा तिरछा चलता है बच्चे के भविष्य के बारे में सोच-सोच कर पिता कामता नागेश के आंख से आंसू निकल गया और बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ के बताये अनुसार यदि इनके दोनों आंखों में लेंस लगने से बच्चे का आंख ठीक हो सकता है और पूर्णता देखने में सक्षम हो जाएगा। लक्ष्मीकांत के बारे में गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य मनोज पटेल व समाजसेवी भीम निषाद को जानकारी होते ही उनके घर मुलाकात करने पहुंचे और हकीकत जाना तो पता चला कि परिवार वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के चलते बेटे के इलाज नहीं करा पा रहे है, यदि शासन प्रशासन से मुझे मदद मिल जाए तो बेटे का आंखों की रौशनी आ जाएगी जिससे मेरा बेटा अपनी पढ़ाई लिखाई कर अपना भविष्य गढ़ सकेंगे। उनकी समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने साथ ही जिले के स्वास्थ्य अधिकारी के सी उराव जी से पीड़ित परिवारों के बच्चे की आंखों में रौशनी लाने मदद करने समाजसेवियों ने अपील किया।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button