हर्षवर्धन सिंह
आपकी आवाज न्यूज, उत्तर प्रदेश
लखनऊ। प्रदेश के होनहार युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर आ गया है। सभी परिश्रमी युवा जो की निरंतर अपने लक्ष्य को साधने में लगे हुए है दिन – रात परिश्रम कर रहे है। उनके लिए योगी सरकार ने रोजगार का पिटारा खोल दिया है। आपको बता दें की मुख्यमंत्री योगी जी ने लखनऊ में की भर्ती आयोगों के अध्यक्षों के साथ की बैठक, जिसमें की भर्ती बोर्डों को दिया 74,000 पदों पर जल्द से जल्द भर्ती पूरा करने का निर्देश। आपको बता दे भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 30,000 पद अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, 27000 पद माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और 17,000 पद उच्चतर शिक्षा चयन आयोग के ज़रिए भरे जाएंगे।