देश विदेश की

मुख्यमंत्री कोविड केअर फंड में जनपद जालौन के लोकतंत्र सेनानियों से संग्रह करके दो लाख इक्यावन हजार (₹251000) का योगदान किया गया

अतुल कुमार तिवारी। (न्यूज़)
आपकी आवाज
जालौन, उत्तर प्रदेश

जालौन- आज दिनांक 15/6/20 दिन सोमवार को जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) के लोकतंत्र सेनानियों ने वैश्विक महामारी (कोविड-19) से दृढ़ता पूर्वक निपटने के लिए भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री कोविड केअर फंड में जनपद के लोकतंत्र सेनानियों से संग्रह करके दो लाख इक्यावन हजार (₹251000/-)का चैक जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर के माध्यम से शासन को प्रेषित किया।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी व विधायक श्री नरेन्द्र पाल सिंह जादौन,संगठन के संरक्षक श्री राजाराम व्यास, जिलाध्यक्ष श्रीबृजेन्द्र मयंक, प्र्रदेश महामंत्री श्री सूर्य कुमार दीक्षित,जिला महामंत्री श्री पूरनलाल प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष श्री शिवराम महाजन आदि लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button