मुख्य्मंत्री का रायगढ़ जिले के इन बिधानसभा मे इस प्रकार दौरा कार्यक्रम

रायगढ़ :मिली जनकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चौपाल और भेट मुलाक़ात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के तीन बिधानसभा का कार्क्रम शेष बचा हुआ था जो बचे हुए तीनो बिधानसभा क्षेत्र मे दौरा कार्यक्रम निर्धारित हो गया है प्रदेश के मुखिया आने वाले सप्ताह के प्रथम तीन दिन सोमवार, मगलवार और बुधवार को रायगढ़ जिले मे ही उनका भेट मुलाकत के तहत कार्क्रम प्रस्तावित हुआ है

इस दौरान सीएम भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत लैलूंगा धरमजयगढ़ खरसिया विधानसभा के मतदाताओं से मुलाकात करेंगे, वही रोड शो भी करेंगे। हालांकि अब तक सीएम का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन जिला प्रशासन ने सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिला कलेक्टर रानू साहू सहित अधिकारियों की टीम पिछले 2 दिनों से सीएम के प्रस्तावित दौरे वाले स्थलों का जायजा ले रही है। सीएम भूपेश बघेल का जो कार्यक्रम प्रस्तावित है उसके मुताबिक सीएम 12 सितंबर को लैलूंगा विधानसभा में भेंट मुलाकात करेंगे। वहीं 13 सितंबर को सीएम खरसिया विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। यहां भी सीएम के रोड शो और भेंट मुलाकात का कार्यक्रम है। 14 सितंबर को सीएम भूपेश बघेल धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वृंदावन में पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सीएम के तीन दिवसीय दौरे को लेकर जिला प्रशासन जहां तैयारियों में जुट गया है वहीं कांग्रेस ने संगठन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। संगठन ने बैठक लेकर पदाधिकारियों को कार्यक्रम के संबंध में अलग-अलग जिम्मेदारियां दी है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला का कहना है सीएम के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रहेगी इस दौरान आम आदमी भी सीएम से सहज तरीके से मुलाकात कर सके इस तरह की व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।

Share This Article
Leave a review