मैट्स कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र लवन द्वारा गांधी जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

1 Min Read
बलौदाबाजार,
फागुलाल, रात्रे, लवन।
मैट्स कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र लवन द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था।  जिसमें छात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल  बहादुर शास्त्री के थीम पर पोस्टर बनाए वही संस्था के संचालक लक्ष्मीकांत साहू ने बताया कि आज गांधी जयंती के अवसर पर संस्था द्वारा निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जिसमें कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के छात्र छात्राओं सहित  क्षेत्र से आसपास गांवो के स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जिसमें प्रथम ईश्वरी पटेल द्वितीय हेमंत पटेल तथा तृतीय आरती बंजारे रही । प्रतियोगिता में परमानंद मिर्जा ,टूकेश्वरी साहू ,गोमती पटेल ,सुनीता पटेल ,कविता पटेल ,चंद्रावती वर्मा, प्रमोद वर्मा, विनीत कुमार वर्मा चंद्रकुमार, अजय साहू आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
Attachments area
Share This Article
Leave a Comment