स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, 980 पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, जानें कब है अप्लाई करने की आखिरी तारीख
नई दिल्ली:
हेल्थ डिपार्टमेंट ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालय या संस्थान से मेडिसिन और सर्जरी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 22 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
मेडिकल ऑफिसर के सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये हैं। वहीं सामान्य वर्ग की सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। हालांकि हरियाणा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के एससी/बीसी-ए, बी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये का देना होगा।
वहीं चयन प्रक्रिया की बात करें तो मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीजी डिग्री और पीजी डिग्री डिप्लोमा शामिल हैं। हालांकि उम्मीदवार की अंतिम योग्यता की कैलकुलेशन उपरोक्त तीनों वर्गों में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार पद से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।



