
शादी हमारे जीवन का सबसे हसीन पल होता है। लेकिन राजस्थान के सीकर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। एक दुल्हन तीन दिन से एक दुल्हन अपने दूल्हे के साथ फेरे लेने का इंतजार कर रही है। असल में दूल्हे ने वरमाला डाली और इसके बाद से वह मंडप में फेरे होने से पहले बारातियों संग फरार हो गया।
बारातियों संग फरार है दूल्हा:
सीकर के दादिया थाना इलाके के तारपुरा गांव से शादी के बीच दूल्हे के फरार होने के मामले में दुल्हन के परिजनों ने थाने पर पड़ाव डाल दिया है। परिजनों ने थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। परिजन दूल्हे के खिलाफ और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि 3 दिन बाद भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि दूल्हे ने दूसरी जगह शादी भी कर ली है।
दूल्हे का इंतजार कर रही है दुल्हन:
तारपुरा गांव में सुरजा राम जांगिड़ की बेटी सुभीता की शादी बुगाला गांव के अजय के साथ तय हुई थी। 3 जुलाई को अजय बारात लेकर उनके घर पहुंचा वरमाला की रस्म के बाद अजय और बाराती वहां से फरार हो गए थे। उसके बाद से अभी तक पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।




