योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर किया गया योग
21 जून रायगढ़। जिंदल पाॅवर तमनार द्वारा योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग अभ्यास का आयोजन किया गया। इन स्थानों पर योग षिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार के आसन कराए गए।
अंतरराश्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को देष भर में 12वां योग दिवस मनाया गया। इस वर्श स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर योगाभ्यास कराया गया। जिंदल पावर तमनार द्वारा भी प्लांट एरिया के गांवों तमनार, कुंजेमुरा, सलहारी और बरकस पाली में सुबह योगाभ्यास का आयोजन किया गया।। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। तमनार में योग प्रषिक्षिका रूक्मणी पटनायक ने योगाभ्यास कराया। इसी प्रकार जिंदल चिल्ड्रन होम गल्र्स एवं ब्वाॅयज में अलग अलग योगाभ्यास कराया गया। ओपी जिंदल स्कूल राबो में भी योग दिवस पर योगाभ्यास कराया गया। यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी षामिल हुए। माइंस एरिया के हाईस्कूल समकेरा, प्राइमरी स्कूल नागरामुड़ा, हाई स्कूल लिबरा, मिडिल स्कूल सारसमाल, और षासकीय हाईस्कूल कोलम (चितवाही) में योगाभ्यास का आयोजन कराया गया। ओपी जिंदल स्कूल के आॅडिटोरियम में भी योग का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग षामिल हुए। यहां एक्सपर्ट योग गुरू द्वारा लोगों को षलभासन, चक्रासन, धनुरासन, षवासन आदि आसनों का अभ्यास कराया गया।
फोटो



