राजकुमार विजयादित्य सिंह जूदेव किए पाठ क्षेत्र का दौरा…… ग्राम वासियों से मिल कर जाना उनकी समस्याओं को….

जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड बगीचा में दिनाँक 29/10/2021 एवं 30/102021 को राजकुमार विजयादित्य सिंह जूदेव अपने बगीचा के समर्थकों के साथ पाठ क्षेत्र का दौरा किये, वे पाठ क्षेत्र में घर घर जाकर ग्रामवाशियों एवं अपने कोरवा परिवारों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे है, एवं राजकुमार विजयादित्य सिंह जूदेव ने अपने कोरवा परिवारों के साथ उनके घर मे भोजन भी किया, पाठ क्षेत्रों में कई जगह बिजली की समस्या, पानी की समस्या, सड़क-पुल की समस्याओं से जूझ रहे पाठ क्षेत्र के ग्रामवासियों ने बताया है कि कांग्रेस सरकार उनकी समस्याओं का निराकरण नही कर रहे है, अपने चुनावी वायदों पर खरे नही उतर रहे है।
उनकी समस्याओं को सुन राजकुमार विजयादित्य सिंह जूदेव ने ग्रमीणों को आस्वासन देते हुए कहा कि उनकी सड़क, पानी एवं हर समस्याओं को वे हल करेंगे।
पाठ क्षेत्र के ग्रामवासियों को उनसे काफ़ी उम्मीदें है, आपको बता दें कि राजकुमार विजयादित्य सिंह जूदेव को जशपुर किसान मोर्चा प्रभारी का भी दायित्व सौंपा गया हैं एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुनकुरी का भी प्रभार उन्हें सौप गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button