
राजधानी रायपुर में बढ़ा 5 मई तक लॉकडाउन, मंत्री रविन्द्र चौबे ने की पुष्टि
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
रायपुर। राजधानी रायपुर में 5 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया। इसकी पुष्टि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कर दी है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुझावों के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्णय लिया है। प्रदेश के जिलों में लॉकडाउन लगाए जाने के आदेश कलेक्टरों को जारी कर दिये गए हैं।
अलग-अलग जिलों से कलेक्टरों के द्वारा 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की खबर आनी शुरू हो गई है। आप की आवाज न्यूज ने सबसे पहले 5 मई लॉकडाउन बढ़ाए जाने की खबर प्रकाशित की थी। जिस पर प्रशासन ने मुहर लगा दी है। फल, सब्जी और किराना को कुछ देर के लिए छूट दी गई है।