राजीव युवा मितान क्लब ने राजीव गांधी की 78 वीं जयंती पर याद किये

आप की आवाज
*राजीव युवा मितान क्लब ने राजीव गांधी की 78 वीं जयंती पर याद किये
कोसीर । कोसीर मुख्यालय के स्थानीय ग्राम पंचायत भवन में दोपहर 12 बजे भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी जी की आज 78 वीं जयंती मनाई गई और उन्हें याद किया गया । जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा के मार्गदर्शन में कोसीर में राजीव युवा  मितान क्लब ने राजीव गांधी जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
राजीव गांधी को भारत में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने इकनॉमी के उदारीकरण और सरकारी नौकरशाही में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए। देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को “सद्भावना दिवस” या सद्भाव दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महामंत्री
विष्णु चंद्रा , गौरीशंकर चंद्रा ब्लॉक सचिव ,ब्लॉक प्रवक्ता श्यमकुमार पटेल,सनत चंद्रा,जितेंद्र चंद्रा, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष  फूलकुमार विश्वकर्मा,  सचिव मनोज सुमन, कोषाध्यक्ष हरनारायण वैष्णव ,लालबहादुर चंद्रा,हरिकिशन चंद्रा,संदीप बनज,श्याम लाल ,मदन लहरे उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button