
आप की आवाज
*रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के बैनर तले कवियों ने किया रामपुर में पौधरोपण
रायगढ़ – रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के बैनर तले चांदमारी के पास स्थित रामपुर में पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, डॉ. सुरेश अवस्थी, अशोक भाटी, वैशाली शुक्ला, डॉ. स्वेता सिंह आदि कवियों ने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पौधरोपण किया। साथ ही साथ गत 8 वर्षों से निरंतर चलाए जा रहे रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के पौधरोपण अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सभी कवियों ने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा किये जाने वाले इस पुनित कार्य में लोगों की भागीदारी को सराहा और इस विषय पर बढ़ रही जन जागरूकता को महत्त्वपूर्ण बताया।
एक अखबार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण विषय पर रामनंदन हुए सम्मानित
रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यक्रम के तहत प्रति वर्ष 50 हजार पौधे रोपित किए जाते हैं, जिसमें रामनंदन यादव की भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रशंसनीय बताया और उन्हें उस हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित सभी अतिथियों और कवियों द्वारा रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।


